मृत्यु के बाद मनुष्य का शरीर क्यों अकड़ जाता है ?

मृत्यु के बाद मनुष्य का शरीर क्यों अकड़ जाता है ?

हेलो दोस्तों आज हम विज्ञानं का एक इंट्रेस्टिंग टॉपिक मृत्यु के बाद मनुष्य का शरीर क्यों अकड़ जाता है ? के बारे में जानकारी शेयर करेंगे।

मृत्यु के बाद मनुष्य का शरीर क्यों अकड़ जाता है ?

मृत्यु के बाद मनुष्य का शरीर न कोमल रह पाता है और संवेदनशील क्योंकि उसकी संवेदना तो प्राणों के साथ ही चली जाती है। किन्तु शरीर कोमल न रहकर इसलिए जकड़ने लगता है कि मृत्यु के बाद उसकी मांसपेशियों का लचीलापन समाप्त हो जाता है। मनुष्य की ये मांसपेशियाँ अनेक लम्बे-लम्बे पेशी तन्तुओं से बनी होती हैं।

जीवित रहते हुए इन तंतुओं के लचीले होने के कारण उसकी मांसपेशियाँ मुलायम रहती हैं । किन्तु मृत्यु के बाद ये तन्तु आपस में पुल की तरह संरचनाओं से जुड़ना आरंभ कर देते हैं जिन्हें ‘क्रासब्रिज’ कहते हैं। फलस्वरूप तन्तुओं का लचीलापन कम होता जाता है और मांसपेशियाँ अकड़ने लगती हैं। मृत पेशियों में ‘एटीपी’ की मात्रा भी कम हो जाती है जिसकी कमी से भी मांसपेशियाँ कड़ी हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें ……ओजोन परत क्या है?उसमें छिद्र होने के क्या खतरे हैं ?ओजोन दिवस कब मनाया जाता है

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *