हेलो दोस्तों आपका स्वागत है आज हम इस लेख के माध्यम से “प्लास्टिक सर्जरी”के बारे में जानेंगे। आधुनिक विज्ञान ने इस कदर तरक्की कर ली है कि यदि हमारे शरीर का कोई अंग उसकी त्वचा बेढंगी या ऊबड़-खाबड़ हो गई है। तो ‘प्लास्टिक सर्जरी’ द्वारा उसे पुनः ठीक करवा सकते हैं। वास्तव में यह सर्जरी क्या है, उसके बारे में जान लेना उचित होगा :आईये जानते हैं -प्लास्टिक सर्जरी क्या है?भारत में प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल के नाम।
ऐसी शल्य चिकित्सा जिसकी सहायता से शरीर के किसी अंग के आकार को बदला जा सके या जिससे शरीर के एक स्थान की त्वचा को दूसरे स्थान पर प्रत्यारोपित किया जा सके, उसे ‘प्लास्टिक सर्जरी’ कहते हैं। वैसे तो यह चिकित्सा बहुत पुरानी है और इसका सर्वप्रथम प्रयोग भारत में ही सुश्रुत ने किया था। परन्तु इसे पूर्ण मान्यता दूसरे विश्व महायुद्ध द के बाद ही प्राप्त हुई। उस समय इस तकनीक का प्रयोग घायल सैनिकों पर किया गया।
यह चिकित्सा जन्मजात विकृतियों को ठीक करने में बहुत ही लाभदायक सिद्ध हुई है। आजकल इस चिकित्सा का प्रयोग खण्डित तालू, कटे होंठ और विकृत चेहरे को ठीक करने के लिए बहुतायत में किया जा रहा है। इस तकनीक से त्वचा, ऊतकों या हड्डी को भी ठीक किया जाता है।
इसे भी पढ़ें ……अन्धविश्वास के उपचार कैसे करें?अंधविश्वास के उदाहरण
चिकित्सकों द्वारा अधिकतर यह तकनीक जलने से या दुर्घटनावश चेहरे तथा अन्य स्थान पर आए निशानों को ठीक करने में प्रयुक्त की जाती है। इसे ‘कॉस्मैटिक सर्जरी’ या शल्य चिकित्सा का भी नाम दिया जाता है।
इस चिकित्सा में शरीर की छोटी-मोटी खामियों को बड़ा या छोटा करके दूर किया जा सकता है। आंखों के नीचे लटकती त्वचा को भी प्लास्टिक सर्जरी द्वारा ठीक किया जा सकता है। और तो और इससे चेहरे को बिल्कल ही नया रूप दिया जा सकता है।
डॉ। विपुल नंदा
सौंदर्यशास्त्र और प्लास्टिक सर्जन, गुड़गांव, भारत
, कॉस्मेटिक सर्जनसलाहकार, 19 वर्ष का अनुभव,, आर्टेमिस अस्पताल, गुड़गांव
डॉ। चारु शर्मा
कॉस्मेटिक सर्जन, नई दिल्ली, भारत
वरिष्ठ सलाहकार, 15 वर्ष का अनुभव, गोरेज़स लुक्स कॉस्मेटिक / प्लास्टिक सर्जरी एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर
डॉ। ए शिवकुमार
कॉस्मेटिक सर्जन, चेन्नई, भारत
निदेशक, 24 वर्ष का अनुभव, डिज़ायर एस्थेटिक्स क्लिनिक, चेन्नई
डॉ। अरुमुगम एस
कॉस्मेटिक सर्जन, चेन्नई, भारत
वरिष्ठ सलाहकार, 42 वर्ष का अनुभव, अपोलो कॉस्मेटिक क्लीनिक, एमआरसी नगर
डॉ। ऋचा कुमार
सौंदर्यशास्त्र और प्लास्टिक सर्जन, नोएडा, भारत
सलाहकार, 27 वर्ष का अनुभव, मेट्रो अस्पताल, नोएडा